{"_id":"5d5ed1288ebc3e6c9a61599c","slug":"the-highway-jammed-on-the-possibility-of-kidnapping-of-a-student-chitrakutt-news-knp509002044","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के अपहरण की आशंका पर हाइवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के अपहरण की आशंका पर हाइवे पर लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो नंबर-16- हाइवे पर भीड़ को समझाती पुलिस टीम
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर में चित्रकूट इंटर कालेज के एक छात्र के क थित रूप से अपहरण मामले में कार्रवाई न होने पर नाराज ग्रामीणों ने पहले कोतवाली का घेराव किया फिर बच्चा चोर गैंग की आशंका पर आरोपियों को न पकड़े जाने का आरोप लगाकर शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ट्रैफिक चौराहे पर जाम लगाकर विरोध किया। जिस छात्र के अपहरण की बात कही जा रही है उसने कोतवाली में आकर पुलिस अधिकारियों को बताया कि कुछ लोग उसको एक चार पहिया वाहन से शहर से अपहरण कर जबरन ले गए थे। वह खोही के लक्ष्मण पहाड़ी के पास से बदमाशों को चकमा देकर भाग आया है।
कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चा चोर गैंग ने छात्र को शहर के कर्वी-पहाड़ी मार्ग से धनराज पुत्र अवधेश निवासी सपहा कक्षा दस के अपहरण के मामले को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को कोतवाली का घेराव किया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रैफिक चौराहे के पास सांकेतिक रूप से जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि छात्र के अपहरण मामले पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
वही कथित रूप से अपहृत छात्र ने कोतवाली में बताया कि गुरुवार को जब कालेज की छुट्टी हुई तो वह उसके दोस्त प्रमोद पुत्र छैलबिहारी निवासी सपहा व सुशील पुत्र लक्ष्मी निवासी सपहा के साथ घर जा रहे थे। इसी बीच में वह एक स्थान पर रुक गया । उसके दोस्त आगे बढ़ गए। एक चार पहिया वाहन में कुछ लोग आए उसको जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। खोही के पास वह उन्हें चकमा देकर वह भाग आया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है इस मामले में पुलिस हीलाहवाली कर रही है। जिले में बच्चा चोर गैंग सक्रिय है जो आए दिन वारदात कर रहा है इसके बाद भी पुलिस गैंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। जाम लगने की सूचना पर सीओ सिटी रजनीश यादव, कोतवाल अनिल सिंह मय फोर्स पहुंचे और समझाया कि छात्र का अपहरण नहीं हुआ था और न ही अभी किसी बच्चा चोर गैंग की जानकारी है। इस दिशा में पुलिस सभी संभावित उपाय कर रही है। छात्रों के साथ ग्रामीणों के प्रदर्शन व जाम लगाने के कारण सीतापुर व भरतकूप चौकी की पुलिस टीम को भी बुलाया गया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा इसके बाद सीओ के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।