फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The final phase of elections today

अंतिम चरण का चुनाव आज

Tue, 08 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 08 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
The final phase of elections today

चौथे व अंतिम चरण के मतदान के लिए 223 पोलिंग पार्टियां पुलिस सुरक्षा के साथ सभी बूथों पर पहुंच गई। दस्यु प्रभावित क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पीएसी तैनात हो गई है। 62 प्रधान पद के लिए एक लाख 29 हजार से ज्यादा मतदाता 756 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


पहले तीन चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद मंगलवार की सुबह से पकौआ देवी संस्कृत महाविद्यालय परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई थी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भी पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों का हौंसला बढंाया।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में 62 प्रधान पद के लिए आज मतदान होगा। जिसमें 756 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बताया कि मतदान के कारण बुधवार को मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस्यु प्रभावित क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव गढचपा, नागर, लखनपुर, डोडामाफी, इटवां, टिकरिया व बहिलपुरवा में जिलाधिकारी नीलम अहलावत व पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने चौपाल लगाई। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भयमुक्त होकर मतदान करें। किसी के दबाव में न आएं। सभी प्रत्याशी आचार संहिता का पालन करें। मतदान केंद्र तक वाहनों का प्रयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed