{"_id":"57b5ee0d4f1c1ba2506ec4b1","slug":"the-festival-of-raksha-bandhan-is-celebrated-with-joy-and-sweetness","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी व मिठास के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी व मिठास के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार
चित्रकूट
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के शंकर बाजार में टीके के बाद भाई को मिठाई खिलाती बहन।
- फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन का त्योहार जिले में उल्लास पूर्ण तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों में राखियां बांध मिठाई खिलाई। बाहर रहने वाले भाई बहनों ने फे सबुक व इंटरनेट का सहारा लेकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
गुरुवार को मुहुर्त शुरू होने पर बहनों ने भाइयों की कलाइयों में राखी बांधी और भाइयों ने बहनोें को उपहार दिये। जबकि जिले से बाहर रहने वाले भाइयों के लिए बहनों ने इंटरनेट के सहारे राखियों की तस्वीर भेज करकर रक्षाबंधन मनाया। प्रात: काल में बहनों ने कजेलिया लेकर नदी व तालाबों में जाकर स्नान किया।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्योहार में लाखों रूपए की मिठाई का कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया गया कि शहर की कुछ दुकानों में एक दिन में एक से दो लाख रूपये की बिक्री हुई। जबकि कई दुकानों में पचास हजार से अधिक की बिक्री हुई। इसके चलते मिठाई का करोबार करने वालों की चांदी हो गयी।
विज्ञापन
उधर खाद्य विभाग की मनमानी के चलते बाजार में नकली खोवे की मिठाई भी खूब बिकी। कई दुकानदारों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने पहले से ही अपना हिस्सा अलग करा दिया है तो फिर डर किस बात का। इस मामले में विभाग के इंस्पेक्टर विनय चतुर्वेदी ने बताया कि कई दुकानों पर छापेमारी कर सैंपल लिए गए है, यह आरोप गलत हैं।
इस बार राखियां बेचने वालों को मौसम खराब होने से घाटा का सौदा उठाना पड़ा। बारिश होने से राखियां बेचने के लिए दुकानदारों को जगह नहीं मिल सकी। लोगों ने अंतिम दिन ही राखियां खरीदीं।