फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The faces of farmers blossomed due to rain

बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Wed, 29 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The faces of farmers blossomed due to rain
फोटो- 5- जिले में सुबह से कोहरे व बूंदाबांदी के बीच सड़क पर जाती छात्राएं व अन्य। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में मंगलवार को हुई चार घंटे की रिमझिम बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई। ज्यादातर लोग दिन भर अलाव तापते रहे। बारिश के कारण बाजारों में सन्नाटे की स्थिति रही और राहगीरों को परेशानी हुई। मऊ, मानिकपुर, पहाड़ी राजापुर में प्रशासन की ओर से अलाव नहीं जलवाए गए हैं। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि 29 दिसंबर को भी स्कूल-कालेजों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह बादलों और कोहरे के साथ शुरू हुई। करीब नौ बजे से जिला मुख्यालय समेत मानिकपुर, मऊ, राजापुर, भरतकूप समेत ग्रामी क्षेत्रों में रिमझिम शुरू हो गई। दोपहर एक बजे तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। छात्र-छात्राएं भीगते हुए स्कूल पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि अवकाश दो दिन बढा दिया गया है। बारिश होने से नगरीय क्षेत्रों में कुछ दिक्कत हुई लेकिन किसान खुश हो गए। प्रगतिशील किसान शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि अब फिलहाल फसलों की सिंचाई नहीं करनी पडे़गी। योगेश जैन ने कहा कि रबी की फसल के लिए बारिश वरदान है। इससे फसल की अच्छी हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने कहा कि बारिश फसल के लिए बहुत फायदे मंद है। सबसे अधिक गेहूं की फसल को फायदा होगा। अगर अधिक बारिश हुई तो सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज ओलावृष्टि की आशंका
तुलसी गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले में 25 मिमी लीटर बारिश हुई है। 25 मिमी रबी की फसल के लिए अच्छी है। न्यूनतम तापमान सात व अधिकतम 14 डिग्री तापमान रहा। बताया कि 29 दिसंबर को भी बारिश व ओलावृष्टि की आशंका है।

क्रय केंद्रों पर किसानों का धान भीगा
चित्रकूट। धान क्रय केंद्रों पर छाया का इंतजाम न होने से बारिश में कई किसानों का धान भीग गया। बारिश होेने के बाद गोदामों के बाहर धान की सफाई शुरू की गई। कुछ देर में फिर बारिश शुरू हो गई। इससे धान भीग गया। किसान रमेश प्रसाद निवासी सपहा ने बताया कि उनका कुछ किसानों को धान भीग गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गोदामों में तौल की जा रही है। सभी केंद्रों पर तिरपाल की हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed