फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The DRM spoken in the inspection, the suspension remains ready for the next time it is not cleaned

निरीक्षण में बोले डीआरएम, अगली बार सफाई न मिली तो निलंबन को तैयार रहना

Sat, 10 Nov 2018 10:36 PM IST
निरीक्षण में बोले डीआरएम, अगली बार सफाई न मिली तो निलंबन को तैयार रहना
निरीक्षण में बोले डीआरएम, अगली बार सफाई न मिली तो निलंबन को तैयार रहना Updated Sat, 10 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
The DRM spoken in the inspection, the suspension remains ready for the next time it is not cleaned
c - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। उत्तर मध्य रेलवे झांसी के डीआरएम एके मिश्रा ने चित्रकूटधाम कर्वी व मानिकपुर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। गंदगी व बदबू देख नाराज हुए और स्टेशन अधीक्षक से कहा कि शाम को वह फिर आएंगे यदि सफाई न मिली तो अपना निलंबन पत्र लेने को तैयार रहना। इसके अलावा कुंभ मेले के पूर्व प्लेटफार्म नंबर चार को भी चालू कराने के निर्देश दिए हैं।

  शनिवार डीआरएम मिश्रा जैसे ही स्टेशन पहुंचे तो अधिकारी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। डीआरएम ने आते ही नल की टोंटी चलवाकर जलापूर्ति की जांच कराई इसके बाद प्लेटफार्म के पास पड़ी गंदगी देख भड़क गए। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन का भ्रमण के बाद कहा कि जल्द ही चार नंबर प्लेटफार्म भी चालू कराया जाए ताकि कुंभ मेले में तीर्थयात्रियों को आसानी हो और कुछ ट्रेनों को खड़ा करने में मदद मिलेगी। इसके बाद वह मानिकपुर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे वहां भी गंदगी व बदबू मिलने पर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई। इसके पूर्व मुख्यालय स्टेशन से जाने के पहले स्टेशन अधीक्षक से कहा कि अभी वह शाम को मानिकपुर से लौटकर फिर चेकिंग करेंगे यदि गंदगी मिली तो निलंबन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed