{"_id":"ae43cbac459d469d37139604610f89e5","slug":"the-district-magistrate-expressed-displeasure-see-progress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति देख जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति देख जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी नीलम अहलावत की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागों की कर और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें स्टांप, आबकारी, जिलापूर्ति, परिवहन, चकबंदी, व्यापारकर, मनोरंजन कर और मंडी आदि विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए वितीय वर्ष के समापन के पहले लक्ष्य को पूरा करने की बात कही।
डीएम ने सहायक आयुक्त स्टांप को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने उप जिलाधिकारियों को वरासत, कोर्ट केस और तहसील दिवस की शिकायती पत्रों पर विशेष ध्यान देकर तत्काल प्रभाव से उनका निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने आम आदमी बीमा, कृषक दुर्घटना बीमा योजनाओं के आवेदन पत्रों को ऑन लाइन करवाकर उनकी पत्रावलियां को भेजने को कहा। जिससे शासन से धनराशि मांगी जा सके।
उधर अभियोजन, मानीटरिंग सेल, खाद्य और औषधि प्रशासन व राजस्व कार्यों की भी जिलाधिकारी ने समीक्षा की। जिसमें उन्होंने सभी एसडीएम को कहा कि वह अपने स्तर से लेखपालों को निर्देश दे कि सूखा राहत की जो धनराशि प्राप्त हुई है। उसे पात्रता के अनुसार शत प्रतिशत किसानों के खातों में भेज दे। इस मौके पर एडीएम महेश चंद्र शर्मा, एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा, रामसकल मौर्य, सीपी उपाध्याय, राममूर्ति त्रिपाठी, तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, ईओ लालचंद सरोज, एक्सईएन विद्युत राजमणि विश्वकर्मा, शासकीय अधिवक्ता अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।