{"_id":"629ba20277be7a46f8398224","slug":"the-dead-body-was-jammed-for-the-arrest-of-the-killers-chitrakoot-news-knp70063833","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए शव रख लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पूर्व प्रधान के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ, कोतवाल ने समझाकर मामला शांत कराया। सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार हुआ है।
शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग पर पूर्व प्रधान अच्छेलाल की लाठी व लोहे की रॉड से पीटकर हमलावरों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर दो नामजद समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया है।
शनिवार को सवेरे परिजनों ने गांव के बाहर चित्रकूट मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मांग किया कि जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी कर मुआवजा दिलाया जाए। सूचना पर सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल राजीव कुमार सिंह, सीतापुर चौकी प्रवीण कुमार, भरतकूप थानाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, शिवरामपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व शासन से मिलने वाली मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार हुआ।