फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The dead body of the young man was found a day before the wedding

शादी से एक दिन पूर्व युवक का मिला शव

Sat, 20 Nov 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was found a day before the wedding
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के भिटारी गांव निवासी युवक का शव मप्र के मैहर कस्बे में मैहर मंदिर के पास मिला। युवक की 21 नवंबर को शादी थी। तीन दिन पहले वह घर से खरीदारी करने प्रयागराज गया था। तब से इसका कुछ पता नहीं चल रहा था। नैनी प्रयागराज थाने में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

भिटारी गांव निवासी हरीओम (24) पुत्र कृष्णा पांडेय के परिजनोें ने बताया कि वह पुणे में काम करता था। उसकी शादी पुरा गांव में तय हुई थी। 19 नवंबर को उसका तिलक व 21 को शादी थी। 17 नवंबर को घर से 20 हजार रुपये लेकर खरीदारी करने की बात कहकर प्रयागराज गया था। इसके बाद वह नैनी में अपने दोस्त के यहां रूका रहा। तिलक के दिन जब वह नहीं लौटा तो परिजन प्रयागराज पहुंचे।
विज्ञापन

पता चला कि वह ट्रेन से कहीं जाने की बात कहकर निकल गया। तब परिजनों ने नैनी थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को मैहर मंदिर से कुछ दूर रेलवे स्टेशन के पास उसका शव मिला। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मैहर थाना प्रभारी विद्याधर पांडेय ने बताया कि पुलिस को
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि जहर खाने से मौत हुई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। देर शाम को परिजन मैहर पहुंच गये हैं और शव लेकर गांव आने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया है। चर्चा है कि युवक को अपनी शादी को लेकर तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed