फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The couple injured looted cash , chained

दंपति को घायल कर लूटी नगदी, जंजीर

Sat, 09 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 09 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
The couple injured looted cash , chained

 घर के सामने जुआ खेलने से मना करने पर आरोपियों ने

विज्ञापन
गांव के बाहर दंपति पर जानलेवा हमला किया। सोने की जंजीर व नगदी छीनने का विरोध करने पर फायरिंग भी झोंक दी, जिससे दंपति बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने दंपति को धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया।


   शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के इटखरी निवासी बालकृष्ण तिवारी पुत्र रामस्वरूप ने बताया कि शनिवार की सुबह वह बीमार पत्नी रामलली का जानकीकुंड से इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहा था।


 जैसे ही वह भैसौंधा गांव के मोड़ पर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने बाइक रोककर हमला कर दिया। पत्नी की सोने की चेन व उसके जेब में रखी नगदी आरोपियों ने निकाल ली।


इसका विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया लेकिन गोली न लगने से दंपति बच गए। इसके बाद दंपति को धारदार हथियार से घायल कर भाग निकले।


ग्रामीणों की मदद से घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बालकृष्ण ने बताया कि शुक्रवार को गांव के जगमोहन, नंदू व मुन्नीलाल उनके घर के सामने जुआ खेल रहे थे। इसका विरोध कर तीनों को भगा दिया था। इस कारण ही तीनों ने उन पर हमला किया है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed