{"_id":"571e60034f1c1bed50a91895","slug":"the-characters-were-not-getting-relief-supplies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को नहीं मिल रही राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को नहीं मिल रही राहत सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरवारा, शीतलपुर तरौंहा व भंभौर के ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यालय में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूखा राहत सामग्री वितरण में कोटेदार के कहने पर मनमानी की जा रही है। पात्रों को सामग्री नहीं मिल रही और राशन भी नियमित नहीं बांटा जाता है।
मानिकपुर विकास खंड के अरवारा निवासी सोहनलाल, शिवप्रसाद, बाबूराम, समाधार, गोला आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि सभी अनुसूचित एवं पिछड़ी जाति के गरीब लोग है और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। अंत्योदय कार्ड धारक होने के बाद भी सूखा राहत सामग्री नहीं मिल रही है। उधर कर्वी ब्लाक के ग्राम भंभौर से आए सदाशिव, शोभा, सुनीता, चुनवादी, सुमन सहित ग्रामीणों ने मुख्यालय में प्रदर्शन कर कोटेदार की मनमानी का विरोध किया।
ग्रामीणों ने बताया कि उन सब के घरों में खाने का राशन नहीं है, ऐसे में उन्हें राशन सामग्री में मिलने वाला अनाज भी कोटेदार नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को सूखा राहत पैकेट भी नहीं मिले हैं। शीतलपुर तरौंहा की अफसाना, चुन्नी, सुमित्रा, केतकी, छंगी व मंजू आदि ने बताया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें सूखा राहत सामग्री नहीं मिल रही। ग्रामीणों ने डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की।