{"_id":"5db991ca8ebc3e93a9534240","slug":"the-car-crushed-the-farmer-on-the-highway-chitrakutt-news-knp5225974150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर स्कार्पियो ने किसान को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर स्कार्पियो ने किसान को रौंदा, मौत
विज्ञापन
फोटो- 3- मृत किसान शिवमोहन की फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
पत्नी का इलाज कराने के बाद बाजार जाते समय साइकिल सवार किसान को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेकाबू कार ने रौंद दिया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से भाग निकला। किसान को मऊ सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की।
बरगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्का गांव निवासी शिवमोहन कुशवाहा (44) पुत्र बुद्धूराम कुशवाहा मंगलवार की शाम को चौराहा के पास बीमार पत्नी शांतिदेवी का इलाज कराने साइकिल से गया था।
पत्नी को घर में छोड़कर वह बाजार जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा तो प्र्रयागराज की ओर आ रही तेज रफ्तार कार उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। किसान की मौके पर ही मौत हुई और साइकिल चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने 100 डायल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन उसे मऊ सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
तीन भाईयों में शिवमोहन सबसे छोटा था। खेती व मुर्गी फार्म में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक की पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बरगढ़ थाने में पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
------------