{"_id":"58adcf794f1c1b2b69b252ae","slug":"the-boy-went-to-the-victim-s-life-around","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकार के चक्कर में चली गई बालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकार के चक्कर में चली गई बालक की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
फिर मिलेंगे सस्ते एलईडी बल्ब
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भौटीपुरवा के पास बुधवार को जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत के पास लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। करीब घंटेभर बाद खेत के पास से निकल रहे किसान ने घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची।
निहीचिरैया के भौंटीपुरवा निवासी नरेंद्र कुमार (10) पुत्र शिवकुमार कोल बुधवार दोपहर शौच के लिए खेतों की ओर गया था। एक खेत के पास शिकारियों ने जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए करंट प्रवाहित तार लगा रखी थी। नरेंद्र इस तार को देख नहीं पाया। जैसे ही उसने खेत में पैर रखा, तार में उलझ गया।
आस पास किसी के नहीं होने से लगभग एक घंटे तक वह तड़पता रहा। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे किसान ने बालक को तार में उलझा देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मृतक के पिता शिवकुमार ने बताया कि अक्सर शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए खेतों के चारों ओर करंट प्रवाहित तार लगाते हैं। पहले तो यह रात में लगाते थे लेकिन अब दिन में भी लगाए रहते हैं। इससे कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।
शव का पंचनामा कराया गया है। मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि कोई तहरीर देंगे तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। खेत के किनारे करंट प्रभावित तार लगाने के मामले की भी जांच की जा रही है।