फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The battle for the block chief begins, the race to show majority

ब्लाक प्रमुख के लिए दांवपेंज शुरु, बहुमत दिखाने की होड़

Wed, 23 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The battle for the block chief begins, the race to show majority
चित्रकूट। ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर शासन की ओर से कोई तारीख घोषित नहीं हुई है लेकिन संभावित दावेदार अपने तरीके से तैयारियों में जुटे हुए है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक कर्वी, मानिकपुर व पहाड़ी की सीट को लेकर भाजपा व सपा समर्थकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। मामले थाने तक भी पहुंचने लगे हैं। हालांकि किसी भी दल ने अपने समर्थ्त प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा नहीं की है। हर दल के संभावित दावेदार अपने को मजबूत साबित करने के लिए पहले से ही बीडीसी के प्रमाणपत्र अपने पास जमा कराकर पार्टी के शीर्ष नेता को दिखाना चाहते हैं कि उनके पास बहुमत है और उन्हें ही पार्टी का आधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाए। इन तीन सीटों पर क्षेत्रीय असरदार बीडीसी चुनावी मैदान में कूदने की तैयारी कर रहे है। सदस्यों को अपनी तरफ लाने के लिए संभावित दावेदारों में आपसी कटुता भी बढ़ रही है। ऐसे में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मानिकपुर,पहाड़ी व सदर कर्वी में तनातनी का माहौल तैयार हो रहा है।

चित्रकूट। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि पार्टी हर ब्लाक प्रमुख पद पर अपना समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारेगी इसके लिए किसी तरह का नियमों के विपरीत काम नहीं हो रहा है। सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि सपा सभी ब्लाक में प्रमुख पद पर चुनाव लडे़गी और उनके संभावित प्रत्याशियों को भाजपा के ईशारे पर प्रशासन परेशान कर रहा है। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि फिलहाल हाईकमान के निर्देश पर ही काम हो रहा है। हर ब्लाक प्रमुख पद पर बसपा समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतरेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed