फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   thane se bhaga badmash ko sanraksan dene wala

इनामी बदमाश को संरक्षण देने वाला थाने से भागा

Wed, 02 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
thane se bhaga badmash ko sanraksan dene wala
खोही (चित्रकूट)। जिले की सीमा से सटे बरौंधा मप्र थाना परिसर से यूपी एमपी का 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश का संरक्षणदाता थाने से भाग निकला। सतना एसपी ने आरोपी की तलाश में तीन टीमें गठित की है हैं। भागा आरोपी यूपी के बांदा जिले का निवासी है। पुलिस उसे थाने लाने के बाद परिसर में किसी सहकर्मी का जन्मदिन मनाने लगी तभी आरोपी मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन

बांदा के बदौसा तेरामहुटा निवासी अजय पाल को सतना जिले के बरौंधा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम को मप्र के पतवरिया के जंगल से पकड़ा। आरोप था कि यह 20 हजार के इनामी बदमाश अर्जुन सिंह गैंग का पनाहगार है। इस गैंग को संरक्षण दिया था और मप्र क्षेत्र में उससे मिलने जा रहा था। पुलिस इसे पकड़कर थाने में लाई और फिर परिसर में ही एक सहकर्मी का जन्मदिन मनाने में मशगूल हो गये। उधर मौका पाते ही आरोपी अजय थाने से भाग निकला। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बदमाश अर्जुन सिंह पर 20 हजार का इनाम है। इस पर यूपी एमपी के कई थाने में दस मामले दर्ज हैं। भागा आरोपी इसी गैंग का संरक्षणदाता बताया गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed