{"_id":"5f0f43828ebc3e635a082f0f","slug":"thaane-se-bhaaga-yuvak-apharaatapharee-machee-chitrakutt-news-knp571381191","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से भागा युवक, अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से भागा युवक, अफरातफरी मची
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मारकुंडी थाना परिसर से बुधवार सुबह युवक के भागने की जानकारी पर अफरा तफरी मच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक भागा नहीं है। उससे घर जाने के लिए कहा गया था।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के डांडी कोलान जारोमाफी निवासी संजय पुत्र भरोसा का मंगलवार रात शराब पीने को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत बन गई। संजय ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची यूपी 112 की टीम को आरोपी नहीं मिले। पुलिस संजय को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इलाकाई लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह संजय थाना परिसर से बाउंड्री कूदकर भाग गया। इसकी जानकारी पर थाने में अफरा तफरी मच गई।
थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि संजय आरोपी नहीं था। उसने सूचना दी थी। उसका मंगलवार रात परिजनों से शराब के लिए रुपये मांगने पर विवाद हुआ था। मारपीट की नौबत आने की सूचना पर यूपी 112 टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने मौके से मिले संजय को थाने में बैठा दिया। संजय से तहरीर देने या घर जाने के लिए कहा गया था। दस्यु प्रभावित इलाके में रात ज्यादा होने पर गांव जाने से रोका गया था। संजय भागा नहीं है, वह जानकारी के बाद घर चला गया।