{"_id":"61ec45a37d974d571b1f1c0f","slug":"tet-today-magistrate-said-cctv-cameras-are-right-chitrakoot-news-knp676763213","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी आज, मजिस्ट्रेट बोले-सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी आज, मजिस्ट्रेट बोले-सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त
विज्ञापन
टीईटी की परीक्षा को लेकर शहर के परीक्षा केंद्रों के बाहर बोर्ड में चस्पा किए गए विशेष निर्देश। सं
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव के लिए लागू चुनाव आचार संहिता के बीच टीईटी 23 जनवरी रविवार को जिले के 12 केंद्रों में होगी। इसमें कुल साढ़े 11 हजार परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने हर केंद्र की तैयारी व आसपास के माहौल की रिपोर्ट डीएम कार्यालय में दी है। जिसमें हर केंद्र के सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त बताए गए हैं।
तय हुआ है कि हर केंद्र में सुरक्षा के लिए दो महिला सिपाहियों समेत सात सिपाही व दो होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। चार उड़नदस्ते बनाए गए हैं, इसके अलावा डीएम व एसपी भी नियमित अंतराल में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक पेपर होगा और इसमें 12 केंद्रों में 7140 अभ्यर्थी व द्वितीय पाली परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिसमेंआठ केंद्रों में 4393 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि बनाए गए सेंटरों में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी, चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी, गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज कर्वी, सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कालेज, सीतापुर, पालेश्वर नाथ इंटर कालेज पहाड़ी, त्यागी इंटर कालेज ऐंचवारा, कृषक इंटर कालेज भौंरी, बीबी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेड़ी पुलिया कर्वी, जीडी एनडी इंटर कालेज कर्वी, ज्ञानभारतीय इंटर कालेज कर्वी व अशोक पब्लिक स्कूल कर्वी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पेपर आउट होने पर रद्द हुई थी परीक्षा
चित्रकूट। पूरे यूपी में दिसंबर माह में हुई टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक आउट होने पर यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। गौरतलब है कि पेपर लीक मामले में चित्रकूट जिले के भी दो युवकों को जांच टीम ने प्रयागराज से पकड़ा था।