{"_id":"5ffa3a622f0f82f00c6ee838553b0257","slug":"tet-examination-was-negligent-in-the-operation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा में लापरवाही मिली तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा में लापरवाही मिली तो कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पांच परीक्षा केंद्रों पर दो फरवरी को होने वाली टीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नीलम अहलावत ने बैठक ली। उन्होंने बताया कि सुबह 10 से 12:30 बजे तक व दूसरी पाली में 2:30 से पांच बजे तक शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी केंद्र पर अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के एक दिन पहले सभी अधिकारी अपनी-अपनी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि किसी परीक्षा केंद्र पर कोई अव्यवस्था मिले तो तत्काल इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी जाए। डीएम ने एएसपी आरडी चौरसिया को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा के दौरान कोई भी गड़बड़ी होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक ने बताया कि जनपद में चित्रकूट इंटर कालेज, गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज कर्वी, सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर, पं. पुरूषोत्तम द्विवेदी इंटर कालेज मऊ व आदर्श इंटर कालेज मानिकपुर सहित कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जूनियर व प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा में कुल 6214 परीक्षार्थी भाग लेंगे।