{"_id":"61f57b0d9fd8da3bae678619","slug":"tempo-driver-s-condition-deteriorated-death-chitrakoot-news-knp677808349","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप(चित्रकूट)। रात में शराब पीने के बाद टेंपो चालक अपने भाई के साथ ट्रक पर ही सो गया। तड़के अचानक पेट दर्द होने पर शौच क्रिया को गया और वापस आने पर हालत खराब हो गई। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ठंड से मौत होने की बात कही है। मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शनिवार को हुआ।
छोटू (25) पुत्र भैरम निवासी अकबरपुर अपने ताऊजी के ट्रक परिचालक पुत्र राजाबाबू के साथ शुक्रवार की रात शराब पीने के बाद ट्रक में ही सो गया। शनिवार तड़के अचानक पेट दर्द होने पर शौचक्रिया के लिए गया और वापस आया और ठंड से कांपने लगा। राजाबाबू घर में जानकारी देकर अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के छोटे भाई बच्चू ने बताया कि ठंड लगने से मौत हुई है। टेंपो चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। रात में दादा का पुत्र राजाबाबू ट्रक लेकर गांव आया था। वहीं पर टेंपो खड़ी कर शराब पीने के बाद ट्रक पर सो गए थे। घटना से परिजनों में शोक छा गया। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।