फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Temperatures have dropped, but the humid heat persists.

Chitrakoot News: तापमान लुढ़का मगर उमस भरी गर्मी कम नहीं

Sat, 13 Jun 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 13 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Temperatures have dropped, but the humid heat persists.
फोटो न- 12 सीकेटीपी 11 धूप से बचने के लिए चेहरे को दुपट्टे से लपेटकर जाती महिलाएं। संवाद
चित्रकूट। पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट के बावजूद जिले में उसम भरी गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। दोपहर में तेज धूप निकलने से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, वहीं शाम को हल्के बादल छाए रहने से उसम बढ़ने से स्थिति और भी असहज हो जाती है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू चलने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन




सुबह और शाम हल्की बदली छाने से तापमान में कुछ गिरावट तो आई है, लेकिन गर्मी से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है। गर्मी का आलम यह है कि सुबह होते ही निकलने वाली तेज धूप के कारण लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और लोग केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। रात के समय भी बदली छाने के कारण उसम भरी गर्मी से लोग बेहाल हो जाते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया है कि 13 जून को धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यह बारिश भीषण गर्मी से कुछ राहत दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed