फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teen's body found on railway track, murder suspected

Chitrakoot News: रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

Thu, 27 Mar 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Teen's body found on railway track, murder suspected
चित्रकूट/बरगढ़। दो दिन पूर्व घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले किशोर का शव मंगलवार की रात को डभौरा रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने हत्या कर शव पटरी पर फेंकने की बात कही है। जीआरपी थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज- मानिकपुर रेलमार्ग के जीआरपी थाना क्षेत्र डभौरा के पास रेलवे ट्रैक पर 17 वर्षीय खाधू गांव निवासी आयुष जायसवाल का शव पुलिस को मिला। उसकी मां निर्मला देवी ने बताया कि सोमवार की शाम को वह घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। रातभर नहीं आया तो डभौरा थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

इसके बाद बरगढ़ थाने में भी तहरीर दी थी। बुधवार की सुबह डभौरा रेलवे ट्रैक पर आयुष का शव कई जगह से कटा मिलाहै। वह दो भाइयों मे बड़ा था। पिता दमन में प्राइवेट काम करते हैं। इस घटना को लेकर कहा कि उसके पुत्र की हत्या की गईहै। किसी ने हत्या कर इसे छिपाने के लिए ट्रेन से कटना दिखाया है। इसकी जांच होनी चाहिए। थाने में हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक आयुष हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद दो साल से पढाई बंद किए था। परिजनों के अनुसार उसका मोबाइल मौके से नहीं मिला है। वह स्वीच ऑफ बता रहा है। उसके पैंट के जेब में प्रयागराज का टिकट मिला है। मानिकपुर जीआरपी प्रभारी विनेश सिंह ने बताया कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed