फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teenager kidnapped and raped, report filed

किशोरी का अपहृत कर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Nov 2019 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped and raped, report filed
भौंरी(चित्रकूट)। घर में सो रही किशोरी को गांव के ही दो युवक जबरन मुंह दबाकर अपहरण कर ले गए। इसके बाद अपने घर में किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। घर लौटी किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर एक युवक पर दुष्कर्म करने व दूसरे पर डराने-धमकाने व पकड़कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रैपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि बुधवार की रात को वह सब खेत में पानी लगाने गए थे। घर में उनकी 17 वर्षीय पुत्री व अन्य बच्चे सो रहे थे। किशोरी के अनुसार देर रात को गांव के ही दो युवक सलीम पुत्र जहीर व इस्लाम पुत्र जहीर आए। उन्हें देखकर चिल्लाने का प्रयास किया लेकिन दोनों ने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद पकड़कर उसे सलीम अपने घर के कमरे में ले गया। किशोरी के अनुसार सलीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि इस्लाम उसे धमकी देता रहा।
विज्ञापन

विरोध कर किशोरी किसी तरह भाग कर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार को किशोरी के पिता ने दोनों आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सलीम के खिलाफ दुष्कर्म व इस्लाम के खिलाफ पकड़कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हैं। किशोरी को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed