फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Teacher and Babu received the duplicate content

अध्यापक व बाबू के पास ही मिली नकल सामग्री

Fri, 26 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 26 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher and Babu received the duplicate content
बोेर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को रंगौली स्थित एक केंद्र पर अध्यापक की जेब में ही नकल सामग्री बरामद हुई। इसी केंद्र पर उसका पुत्र व पुत्री परीक्षा दें रहे हैं। ताज्जुब बात यह हैं कि अध्यापक ने ड्यूटी के दौरान यह शपथपत्र दिया था कि उक्त केंद्र पर उसके परिवार को कोई बच्चा परीक्षा नहीं दे रहा है। इसकी जानकारी होने पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक से कहा गया है।  
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मो. रफीक ने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कालेज रगौली में कार्यरत अध्यापक संतोष और बाबू बृृजभान की स्थानीय लोगों ने पूर्व में डीएम नीलम अहलावत से शिकायत की गई थी, कि संतोष का एक पुत्र और बृजभान की दो पुत्रियाें का सेंटर उसी विद्यालय में है, जहां उनकी ड्यूटी लगी है। इसके बाद भी उनकी ड्यूटी वहां लगा दी गई। शिकायत की जानकारी उन्हें ड्यूटी लगने के बाद हुई।
विज्ञापन


जिसके चलते वह शुक्रवार को उक्त केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे तो अध्यापक व बाबू के पास ही नकल सामग्री बरामद हुई। बाद में पता चला कि उक्त ने ड्यूटी के दौरान शपथपत्र भी दिया था कि उनके परिवार के किसी बच्चे का वहां सेंटर नही पड़ा है। इस पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजापुर तहसील के चिल्ली राकस पंडित मूरतध्वज उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के  दौरान अध्यापक संतोष सिंह की जेब में विज्ञान विषय पेपर के उत्तरों के तीन कागज पाए गए। जिनमें दो टाइप किए हुए थे और एक में हाथ से लिखा गया था। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। परीक्षा के दौरान अनियमितता बरतने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed