फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tavera overturned with wedding dresses, groom's brother-in-law's death

बरातियों से भरी टवेरा पलटी, दूल्हे के बहनोई की मौत

Sat, 12 Dec 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tavera overturned with wedding dresses, groom's brother-in-law's death
फोटो-4-सुरेंद्र राजपूत- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
सरैंया(चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर-कर्वी रोड पर ऐंचवारा गांव के पास शनिवार दोपहर को बरातियों से भरी टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के बहनोई की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। पुलिस व एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बराती रैपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ीकला गांव से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाना अंतर्गत देरी गांव निवासी गोवर्धन की शुक्रवार को जिले के गढ़ीकला पड़री गांव में छेदीलाल राजपूत के घर बरात आई थी। शनिवार को बरात विदा होने पर दूल्हे के रिश्तेदार टवेरा गाड़ी से अपने घर टीकमगढ़ लौट रहे थे।
विज्ञापन

टवेरा मानिकपुर-कर्वी रोड पर ऐंचवारा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक देवेंद्र (26) पुत्र सुखलाल निवासी खरगापुर, भानू प्रताप (18) पुत्र बिहारी लाल निवासी दरगमा बैहार, आनंदीलाल (60) पुत्र मन्नू निवासी दहर टिमगर, भगवानदास (65) पुत्र मलगू निवासी इमीलिहा, मनोज, आनंद, परमानंद, आकाश राजपूत, प्रेमलाल व मुन्नालाल निवासी टीकमगढ़ देरी गांव घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दूल्हे के बहनोई सुरेंद्र राजपूत पुत्र मुनई निवासी दरगमा बैहर जिला टीकमगढ़ की मौत हो गई। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। टवेरा चालक ने बताया कि सामने से ट्रक आ जाने से उसने गाड़ी को मोड़ा, तो वह पलट गई।

भानू प्रताप ने बताया कि सुरेंद्र दूल्हे का रिश्ते में बहनोई लगता था। वह इंटर की पढ़ाई के बाद से पिता के साथ खेती में हाथ बंटाने लगा था। उसके दो भाई व एक बहन है। घटना से मां गेंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed