फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tapes carrying villagers in Chitrakoot overturned, three injured

चित्रकूट में ग्रामीणों को लेकर जा रहा टेपों पलटा महिला की मौत, तीन घायल

Tue, 18 Feb 2020 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Tapes carrying villagers in Chitrakoot overturned, three injured
पहाड़ी(चित्रकूट)। मेला घूमकर लौट रहे ग्रामीणों को लेकर जा रही तेज रफ्तार टेंपो पलटने से महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बे में चल रहे मेले में खरीददारी कर मंगलवार की शाम को ग्रामीण एक टेपों से गांव लौट रहे थे। देर शाम को कहेटा गांव से पहले अचानक कुत्ते के आने से तेज रफ्तार टेपों का संतुलन नहीं बन पाया और टेंपो पलट गई। हादसे में कहेटा गांव निवासी महिला रनुवा (55) पत्नी गजराज यादव की मौत हो गई। वहीं, घटना होने के बाद चालक टेपों छोड़कर भाग निकला।

मेले से की गई लोहे व पत्थर की सामग्री भी गिरे यात्रियों के शरीर पर लगी। इससे सभी लहुलुहान हो गए। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने आस-पास के लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें कहेटा गांव निवासी की मौत हो गई। कहेटा निवासी बुद्दी, सुनीता व देवल गांव का भैरों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतका रनुवा के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। दोनों पुत्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पति किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed