{"_id":"5b4a3d904f1c1b37748b4b1f","slug":"tamancha-lagaakar-ped-se-baandha-maarapeet-kar-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा लगाकर पेड़ से बांधा, मारपीट कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा लगाकर पेड़ से बांधा, मारपीट कर लूटा
chitrakoot
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से गांव जा रहे अधिवक्ता को सूनसान रास्ते पर तीन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पेड़ से बांध दिया। बदमाशों ने अधिवक्ता से मारपीट की। इन्होंने मोबाइल व नगदी लूट ली। बाद में मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पहाड़िया बुजुर्ग निवासी प्रद्युम्न कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम को वह कचहरी से गांव लौट रहे थे। भसाैंधा संपर्क मार्ग के मोड़ पर पहले से मौजूद तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक को निशाना बनाकर लाठी फेंकी। लाठी लगते ही बाइक लड़खड़ा गई। इसके बाद दूसरी लाठी पीठ पर लगी। इससे वह नीचे गिर गए। तीनों तमंचा लगाकर किनारे ले गए। बाइक सड़क से हटा दी। इन्होंने एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद लाठियों से पीटने लगे।
बदमाशों ने मोबाइल व जेब में रखे लगभग दो हजार रुपये निकाल लिए। अंधेरा होने तक पेड़ से बांधे रहे। इसके बाद पेड़ में बंधा हाथ छोड़कर गाली देते हुए भाग गए। किसी तरह सड़क तक पहुंचकर बाइक घसीटकर गांव की ओर जाने लगा। राहगीरों ने मदद कर घर पहुंचाया। अधिवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को वह पुलिस चौकी पहुंचे। यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसकी जानकारी मुख्यालय में साथी अधिवक्ताओं को दी। शनिवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।