{"_id":"6e7a09a14b7b96649c9c430768947bba","slug":"taking-oath-to-obey-scout-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट धर्म का पालन करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट धर्म का पालन करने की शपथ
ब्यूराो/ अमर उजाला चित्रकूट
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन सभी धर्मों का आदर करने और स्काउट धर्म का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
बुधवार को शिविर की शुरुआत मार्चपास्ट और ध्वज शिष्टाचार से हुई। इसके बाद विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने का प्रशिक्षण दिया गया। दोपहर एक बजे सभी रोवर-रेंजर्स को दीक्षित किया गया।
विज्ञापन
कलर पार्टी ने मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीके पांडे का स्वागत किया। राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डा. वंशगोपाल ने रोवर-रेंजर्स को तिलक लगाकर संस्कार कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
डा. अमित कुमार सिंह और डा. सीमा कुमारी ने सभी को माला पहनाई। सहायक प्रादेशिक कमिश्नर राकेश कुमार गुप्ता ने सभी को स्कार्फ, बैज, बेल्ट और कैप दिया। डा. संगीता ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डा. पांडे ने कहा कि संस्कारवान टोलियां राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम में अतर्रा महाविद्यालय के रोवर इंसान अली, राजकुमार, राममिलन, गंगासागर, प्रेमसागर, देवकुमार और रेंजर आकांक्षा सैनी ने सहयोग किया। मौके पर विनय कुमार, अंशल मिश्रा आदि मौजूद रहे।