फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   taking bath in mandakini

मंदाकिनी में स्नान किया

Sat, 18 Apr 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 18 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
taking bath in mandakini

शनिचरी अमावस्या पर तीर्थक्षेत्र में करीब डेढ़ लाख भक्त पहुंचे। उन्होंने मंदाकिनी में स्नान कर दान किया। इसके बाद कामदगिरी की परिक्रमा भी की। हालांकि प्रशासन ने करीब तीन लाख लोगों के आने की संभावना जताई थी। इसके पीछे ग्रामीणों ने बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान को कारण बताया। कहा कि बहुत से लोगों के पास एक धेला भी नहीं बचा। इसी के चलते उनके साथी नहीं आ सके।

विज्ञापन


शनिचरी अमावस्या का जिले में विशेष महत्व है। इसके उपलक्ष्य में तीर्थक्षेत्र में मेला भी लगता है। प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए थे। तीर्थक्षेत्र को छह जोनों में बांटकर इनमें दो पालियों में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई। शनिवार को भक्तों ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर सुख और समृद्धि की कामना की। हालांकि प्रशासन ने जितने लोगों के आने की उम्मीद जताई थी, उससे करीब आधी संख्या ही तीर्थक्षेत्र पहुंची। इसके पीछे हाल में आई प्राकृतिक आपदा प्रमुख कारण रही।
विज्ञापन


मऊ कसबे के पास से आए ग्रामीण रामअवतार, हरीमोहन आदि ने बताया कि उन लोगों के साथ हर साल अमावस्या में सैकड़ों ग्रामीण आते थे। लेकिन इस साल तगड़े नुकसान के कारण उन्होंने आने से इंकार कर दिया। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में भी भीड़ कम नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed