{"_id":"610832198ebc3e83f753aea6","slug":"take-advantage-of-government-schemes-chitrakoot-news-knp6439470105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की योजनाओं का पहुंचाएं लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की योजनाओं का पहुंचाएं लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व उन्होंने भगवान कामदनाथ की परिक्रमा की और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
समीक्षा बैठक में प्रदेश के मंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी काम करें। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने मंत्री को आशीर्वाद के साथ ही श्रीमानस, अपनी लिखित पुस्तक, शाल, श्रीफल, विश्वविद्यालय का स्मृति चित्र आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री को दिव्यंाग विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा दिलाने की मांग के कागजात भी सौंपे गये। इस अवसर पर दिव्यांग कल्याण विभाग के अधिकारियों के अलावा तुलसीपीठ में आचार्य रामचंद्र दास, जेआरडीयू के कुलसचिव डा. महेंद्र कुमार उपाध्याय, डीन डा. विनोद कुमार मिश्र, डा. ज्योती विश्वकर्मा, पीआरओ एसपी मिश्र, डा. गोपाल मिश्र, डा. अंबरीश राय, मुकुंद मोहन पांडेय, रवी प्रकाश शुक्ला आदि ने मंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया।