फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   swavlambi banae ki jankari di

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को तकनीकी जानकारी दी

Tue, 08 Sep 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
swavlambi banae ki jankari di
चित्रकूट। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कृषि कार्य के माध्यम से स्वावलंबी बनने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को कृषि आजीविका सखियों का शैक्षणिक भ्रमण कृष्ण कुंज में हुआ। दीनदयाल शोध संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य हो रहा है। जिसमें कृषि कार्य करने की जानकारी भी दी जा रही है। जिसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 25 सखियों का चयन कर उन्हें पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जैविक ऊर्वरक, जैविक खाद, जैविक कीटनाशक जैसे नीमअस्त्र एवं प्रेरणा पोषण, वाटिका, कृषि विज्ञान केंद्र स्थित जियोलाइट तकनीकी को बताया गया। बीज बैंक की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मछली पालन की भी जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण जिला प्रबंधक रमाशंकर शर्मा के निर्देश पर शिक्षक अशोक मिश्रा, आदितरू मिश्रा, रामसगार ने दिया।
विज्ञापन

इनसेट
आदिवासी किसानों को प्रशिक्षण
मानिकपुर। ब्लाक अंतर्गत गोपीपुर करौहा में दीनदयाल शोध संस्थान के तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा में ट्राइबल सब प्लान परियोजना द्वारा स्थानीय संसाधनों से आदिवासी किसानों को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। जिसमें किसानों को स्वयं का रोजगार के लिए भैंसें व आटा चक्की उपलब्ध कराई गई। मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, किचन गार्डेन, बागवानी, खेती के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर कृषि विज्ञान कें द्र के वैज्ञानिक डा. चंद्रमणि त्रिपाठी, डा. कमला शंकर शुक्ला, डा. विजय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed