फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Surrender is not necessary but verification will continue

सरेंडर जरूरी नहीं पर जारी रहेगा सत्यापन

Mon, 23 May 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Surrender is not necessary but verification will continue
फोटो-10- जिला आपूर्ति कार्यालय के आस पास पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
फोटो नंबर- 10
विज्ञापन

सरेंडर जरूरी नहीं पर जारी रहेगा सत्यापन
जिले में तीन हजार राशन कार्ड हो चुके सरेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिले में राशन कार्ड सरेंडर करने की प्रक्रिया के बीच सोमवार को जैसे ही पता चला कि सरकार ने ऐसा निर्देश जारी नहीं किया तो तहसील से लेकर जिला पूर्ति कार्यालय के आस पास सन्नाटा दिखा। प्रतिदिन एक सौ से ज्यादा लोग राशन कार्ड लेकर सरेंडर करने आते थे। अबतक जिले में तीन हजार कार्ड सरेंडर हो चुके हैं। जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी का कहना कि किसी को दबाववश सरेंडर नहीं कराया गया है सिर्फ सत्यापन का काम किया जा रहा है।

राशन कार्ड सरेंडर करने या अपात्रों से वसूली की चल रही चर्चाओं को सोमवार को विराम लगा। शहर में लाउडस्पीकर और गांव में डुग्गी पिटवाकर कार्ड सरेंडर करने का मामला खत्म हो गया है। तहसील से लेकर जिला पूर्ति कार्यालय के पास मौजूद इक्का दुक्का लोगों ने बताया कि यह सरकार ने समय से निर्देश जारी कर दिए जिससे भ्रम की स्थिति खत्म हो गई। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि किसी को दबाववश कार्ड सरेंडर नहीं कराया गया है। जो स्वेच्छा से जमा कर रहे हैं उससे उनका फायदा होगा जिनके कार्ड नहीं बने हैं। शासनादेश के तहत ही काम पहले भी हो रहा था जिसके तहत सत्यापन का काम जारी रहेगा। जिला पूर्ति अधिकारी बीके महान ने बताया कि अब तक जिले में तीन हजार कार्ड जमा हो चुके हैं। यह सभी अपात्र ही थे किसी से जबरन वसूली नहीं होगी। सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर निरस्तीकरण का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed