{"_id":"5b4a3c6a4f1c1be94b8b4a26","slug":"superfast-train-affected-by-dacoits-engine-fails-in-the-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरफास्ट ट्रेन का डकैतों से प्रभावित जंगल में इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरफास्ट ट्रेन का डकैतों से प्रभावित जंगल में इंजन फेल
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैतों से प्रभावित कटैया डांडी इलाके के घनघोर जंगल में शुक्रवार की रात सुपरफास्ट यशवंतपुर एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इससे रात में लगभग चार घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। सुबह दूसरा इंजन लाया गया। इसके बाद ट्रेन को मानिकपुर लाया जा सका। इस दौरान यात्री सहमे और भूखे प्यासे रहे।
लखनऊ से यशवंतपुर जा रही सुपर फ ास्ट यशवंतपुर एक्सप्रेस का मानिकपुर मार्ग के कटैया डांडी स्टेशन के पास शुक्रवार रात लगभग तीन बजे इंजन बंद हो गया। इससे ट्रेन जंगल में खड़ी हो गई। चालक व गार्ड ने मानिकपुर स्टेशन को सूचना दी। जिस इलाके में ट्रेन खड़ी थी, उसे डकैतों से प्रभावित माना जाता है। इस जानकारी पर मानिकपुर से इलाहाबाद कार्यालय तक हड़कंप मच गया। मानिकपुर से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम किसी तरह कटैया डांडी पहुंची।
इन्होंने इंजन को बनाने का प्रयास किया। इन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद नैनी से दूसरा इंजन मंगाया गया। दो घंटे बाद एक इंजन पहुंचा। ट्रेन को चार घंटे बाद मानिकपुर स्टेशन तक पहुंचाया जा सका। स्टेशन प्रबंधक केके यादव ने बताया कि ट्रेन जंक्शन में शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे आई। ट्रेन के आने का समय लगभग सुबह साढ़े तीन बजे है।