फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sun gives relief from cold

ठंडी के सितम पर सूर्यदेव का ‘मरहम’

Sun, 18 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sun, 18 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
sun gives relief from cold

कई दिनों से भीषण ठंड झेल रहे लोगों को रविवार को सूर्यदेव ने राहत दी। न्यूनतम और उच्चतम दोनों ही पारों ने दोगुनी उछाल मारी। लोगों ने छत पर धूप का आनंद लिया।

विज्ञापन


गलन और शीतलहर से लोगों का बुरा हाल था। गत शनिवार को तो तापमान ने चार साल का रिकार्ड तोड़ दिया था।  अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


कई दिनों से तो लोग सूर्य देव के दर्शन को ही तरस गए थे। रविवार सुबह भी सूर्य देव बादलों में ही छिपे रहे लेकिन करीब एक घंटे की आंखमिचौली के बाद वे मेहरबान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चटख धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से धूप के लिए तरस रहे लोगों ने बाहर और छत पर धूप का आनंद लिया।

रविवार को उच्चतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम पारा 6 डिग्री रहा। मौसम सुहाना होते ही लोगों ने आवश्यक कार्य भी निपटाए। बाजारों में भी रोज की अपेक्षा अधिक चहल-पहल रही। हालांकि मौसम वैज्ञानिकाें के अनुसार मौसम फिर करवट ले सकता है।

किसानों की चिंता हुई कम
तापमान में हो रही गिरावट से दलहनी फसलों पर पाले का खतरा मंडरा रहा था। इससे किसान परेशान थे। रविवार को मौसम बदलते ही किसानों की चिंता भी कम हो गई।

राजापुर के किसान लवकुश पांडे. नत्थू पांडे, सरदार सिंह, हरबक्श सिंह श्रीनेत आदि ने बताया कि धूप निकलने से कुछ उम्मीद बंधी है। अरहर, सरसों, चना, मसूर, बैंगन और  टमाटर आदि सब्जियों को पाले से अधिक खतरा था। अब कुछ दिन ऐसी ही धूप निकलती रहे तो फसलें बच सकती हैं।

शिवरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार किसान अब ऐसा ही मौसम बना रहने की प्रार्थना कर रहे हैं। मुन्ना यादव निवासी शिवरामपुर, रामबहोरी चकला और रामप्रसाद निवासी कल्ला आदि ने बताया कि धूप निकलने से फसल में कीड़े लगने की आशंका कम हो गई है।

कंबल वितरण और अलाव में खानापूरी
 सरैंया प्रतिनिधि के मुताबिक इलाके में अलाव जलाने और कंबल वितरण में खानापूरी हो रही है। सरैंया में राजापुर तिराहे के पास एक जगह अलाव जल रहा है।

 गांव के संदीप शुक्ला, धीरू, रमाशंकर, कल्लू पटेल आदि का कहना है कि बैंक, बस स्टैंड के पास और अन्य जगहों पर अलाव की जरूरत है। उधर लेखपाल आरएन सिंह ने बताया कि वह प्रधान की लिस्ट के आधार पर 26 लोगों को कंबल बांट चुके हैं।


जबकि गांव में जगुनिया (80) पत्नी भैरम जैसे तमाम लोग हैं, जिनको कंबल नसीब नहीं हुुआ। इसी तरह भौरी में लेखपाल राजेंद्र सिंह कछवाह दावा करते हैं कि अब तक वह 48 गरीबों को कंबल दे चुके हैं। कई जगहों पर अलाव भी जल रहे हैं।

 उधर रैपुरा के लेखपाल अशोक कुशवाहा ने बताया कि वह बोड़ी पोखरी चौराहा पर अलाव जलवा रहे हैं। लेकिन बहुत से गरीब अभी अलाव और कंबल की आस में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed