फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Subhash Kanpur in possession of women's Challenge Cup

सुभाष चैलेंज कप महिला क्रिकेट में कानपुर का कब्जा

Sat, 09 Jan 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 09 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Subhash Kanpur in possession of women's Challenge Cup

कानपुर की महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शानदार

विज्ञापन
खेल का प्रदर्शन कर लगातार दो दिन में दो मैच जीतकर सुभाष चैलेंज कप पर कब्जा कर लिया। फाइनल में मुरादाबाद को रोचक मुकाबले में 14 रन से हराया।


मुख्यालय के स्टेडियम में शनिवार को सुभाष चैलेंज कप महिला क्रिकेट का फाइनल मैच खेला गया। कानपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में शोभा के 41 व कीर्ति शर्मा के 32 रनों की मदद से महज चार विकेट खोकर 116 रनों का स्कोर  खड़ा किया।


 मुरादाबाद की ओर से पूजा, ईरम, चांदनी व मंजू ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में मुरादाबाद की टीम ने 8 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। इसके पूर्व मुरादाबाद  की टीम ने इलाहाबाद को  एक तरफा मुकाबले में 77 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

 गौरतलब है कि शुक्रवार को कानपुर ने गोरखपुर को हराया था। फाइनल मैच में सदर विधायक वीर सिंह पटेल व समाजसेवी पंकज अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed