फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   sub Inspector and constable attacked, accused arrested

दरोगा और सिपाही पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
sub Inspector and constable attacked, accused arrested
चित्रकूट। गुमटी हटाने के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर दबंगों ने हमला कर दिया। इसमें दरोगा और सिपाही घायल हो गए। इसके बाद कोतवाली से पहुंची फोर्स ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाहर गुमटी संचालक सलीम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सोमवार की सुबह कल्लू सोनी जगह खाली कराने को लेकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गुमटी में तोड़फोड़ की। इस मामले की जानकारी होने पर जिला अस्पताल चौकी के सिपाही चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बीच आरोपी कल्लू सोनी सिपाही से मारपीट करने लगा। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली के दरोगा हरिश्चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे तो अन्य आरोपी भाग निकले। वहीं, कल्लू ने दरोगा पर भी हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

आनन फानन में कोतवाली से पुलिस टीम पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बताया गया कि कल्लू सोनी की जमीन में हमीरपुर जिले के सलीम 20 हजार रुपये देकर दुकान खोले था। किसी बात को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था। जिस पर सलीम की पत्नी ने कोतवाली में शिकायत की थी। उधर, जेल जाने के पूर्व आरोपी कल्लू ने बताया कि उसकी जमीन पर सलीम जबरन कब्जा किए है। उसके रुपये लौटा दिए हैं। कहा कि उसने पुलिस टीम पर हमला नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed