{"_id":"6182cd8aaa9d59428a4359f1","slug":"sub-collector-did-intensive-inspection-of-paddy-procurement-centers-chitrakoot-news-knp662142842","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपजिलाधिकारी ने धान क्र्तय केंद्रों का किया सघन निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपजिलाधिकारी ने धान क्र्तय केंद्रों का किया सघन निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर। तहसील क्षेत्र के दो धान क्रय केंद्रों का एसडीएम प्रमोद झा ने निरीक्षण किया। बताया कि धान की फसल लगभग तैयार है। पहाड़ी में साधन सहकारी समिति उत्तरी का निरीक्षण किया। किसानों के लिए ठहरने की व्यवस्था, पानी, काटा, बाट, पंखे की समुचित व्यवस्था मिली।
प्रभारी को निर्देश दिए कि किसी भी किसान के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए। टोकन के अनुसार किसानों का धान तौलने की व्यवस्था करें। किसानों ने मांग किया है कि सगवारा, राजापुर, बिहरवां, चिल्लीमल, भदेहदू, सुरसेन, लोहदा केंद्रों का भी संचालन किया जाए।
चिल्लीमल पूर्व प्रधान करुणेश मिश्रा ने बताया कि तिरहार क्षेत्र के चिल्लीमल, बरद्वारा, चांदी, तीरधुमाई गंगू, नैनी, बिहरवां, बक्टा, हस्ता, देवारी आदि गांव धान बाहुल्य हैं। यहां के किसानों को धान बेचने के लिए दूर न जाना पड़े, इसलिए बिहरवां, चिल्लीमल, बरद्वारा, सुरसेन साधन सहकारी समितियों में क्रय केंद्र खोले जाएं।