फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students standing outside the gate closed

गेट बंद होने से बाहर खड़े छात्रों ने मचाया हंगामा

Fri, 27 Oct 2017 11:07 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 27 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Students standing outside the gate closed
कॉलेज के बाहर खड़े छात्र - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पहाड़ी। कस्बे के पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज में शुक्रवार की सुबह कॉलेज पहुंचे आधा सैकड़ा छात्र-छात्राओं को गेट बंद होने से प्रवेश नहीं मिल सका। दस-बारह किमी दूर से आने वाले छात्रों का कहना था कि महज पांच मिनट देर से आने पर उन्हें अंदर आने से रोक दिया गया है। नाराज छात्रों ने बाहर खड़े होकर हंगामा काटा। छात्रों ने शिक्षकों पर मनमानी करने व अधिक फीस वसूलने का भी आरोप लगाया। हंगामें की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने कॉलेज के शिक्षकों को बुलाकर समझौता कराया। इसके बाद छात्र पढ़ने के लिए अंदर जा सके।
शुक्रवार को छात्रों ने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा  और अन्य शिक्षक निर्धारित समय से पहले ही कॉलेज के गेट में ताला डाल देते हैं। कभी कभार पांच छह मिनट देरी से आने पर उन्हें बाहर से ही लौटा दिया जाता है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं क्षेत्र के कलवारा, गोसाईपुर, परसौंजा, बसहर, दरसेड़ा, पचोखर, पिलखिनी आदि गांव से आदि से आते हैं। जिससे 15 से 20 किमी दूर होने के कारण देर हो जाती है। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में मानक के आधार पर फीस नहीं ली जाती। छात्र- छात्राें का आरोप है कि छात्रवृत्ति देने नाम पर प्रति छात्र से 50 रुपये वसूला गया है। ड्रेस के नाम पर गरीब छात्र-छात्राओं को परेशान किया जाता है।
विज्ञापन

पूरे मामले की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अरूण पाठक पहाड़ी मय फोर्स पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद शिक्षकों को बुलाकर समझाया और छात्रों को कॉलेज के अंदर भेजा। इस मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में नियमों का पालन कराने के लिए गेट समय से बंद कर लिया जाता है। जिससे कोई अराजकतत्व विद्यालय में न घुस पाए। इस लिए ड्रेस निर्धारित किया गया है। फीस अधिक लेने के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed