फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students should achieve their goals with determination: Vice Chancellor

छात्र-छात्राएं संकल्प लेकर लक्ष्य प्राप्त करें: कुलपति

Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students should achieve their goals with determination: Vice Chancellor
डिग्री कालेज में प्रमाण पत्र के साथ शिक्षकों के संग बैठे छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 26वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय (जेआरडीयू) के कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दूबे व एडीएम नमामि गंगे डॉ. सुनन्दु सुधाकरन ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि माता सीता व लक्ष्मण के त्याग, तपस्या का अनुकरण करें। पहले सभी प्रकार की भौतिक सुविधाओं का अभाव था। अब हर व्यवस्थाएं देखने को मिल रही है। प्रत्येक छात्र, छात्रा संकल्पबद्ध होकर लक्ष्य को प्राप्त करें। एडीएम ने शिक्षा व खेल गतिविधियों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल केवल व्यायाम का साधन मात्र नहीं है। यह व्यक्तित्व, विकास, अनुशासन, चारित्रिक निर्माण का अपरिहार्य अंग है। इसी क्रम में रोवर, रेंजर्स के प्रवेश जांच शिविर एवं निपुण प्रशिक्षण के दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मंडल शिवप्रताप सिंह ने सेवा व अनुशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर रोवर प्रभारी डॉ. वंशगोपाल, रेंजर्स प्रभारी डॉ. सीमा कुमारी मौजूद रहीं। प्रशिक्षक के रूप में राष्ट्रपति रोवर रामदयाल, राज्यपाल रोवर जानकी शरण ने प्रशिक्षण कार्यक्त्रस्म को आगे बढ़ाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार पाल ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed