{"_id":"a939dcabd76a5d7cd069e250797ef305","slug":"students-missing-the-father-expressed-fears-abduction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र लापता, पिता ने अपहरण की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र लापता, पिता ने अपहरण की जताई आशंका
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
शहर के कामतन इलाके से इंटरमीडिएट का छात्र 21 फरवरी से लापता है। वह दो युवकों के साथ घर से निकला था। परिजनों ने नयागांव थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अपहरण की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है।
मंगलवार को शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भरथौल निवासी घनश्याम द्विवेदी ने बताया कि पुत्र मोहित द्विवेदी जानकीकुंड के विद्याधाम में इंटर का छात्र है। परिवार कामतन चित्रकूट में किराए के मकान में रहता है और कामतानाथ मंदिर के बाहर उसकी प्रसाद की दुकान है। 21 फरवरी को वह वह व्यापार के सिलसिले में सतना गया था।
पत्नी दुकान पर थी। इसी बीच दो अज्ञात युवक उसके घर आए और पुत्र को अपने साथ ले गए। घर लौटने पर कमरे में कोई नहीं मिला, तो पड़ोसियों ने बताया कि मोहित दो युवक के साथ कहीं गया है। रात तक घर न लौटने पर उसकी तलाश की। सभी जगह तलाशने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
दो दिन तक मोहित के बारे में जानकारी न मिलने पर अपहरण की आशंका जताते हुए उन्होंने नयागांव थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है। पिता घनश्याम द्विवेदी के मुताबिक मोहित की 25 फरवरी को परीक्षा है।