फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Students carrying school kitchen cylinder on bicycle

Chitrakoot News: साइकिल से स्कूल की रसोई का सिलिंडर ढोते छात्र

Thu, 06 Nov 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 06 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students carrying school kitchen cylinder on bicycle
चित्रकूट। स्कूलों में पढ़ाने की बजाए छात्रों से स्कूल की रसोई के लिए गैस सिलिंडर ढुलाई कराई जा रही है। इसी बीच किसी ने एक छात्र का साइकिल से सिलिंडर ढोते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। उधर, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर विभाग ने मामले की जांच कराकर रिपोर्ट डीएम को भेजी है। रिपोर्ट में प्रधानाध्यापक को दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरौला से मामला सामने आया है। स्कूल के समय में कुछ बच्चे साइकिल से स्कूल जाते दिखते हैं। एक छात्र की साइकिल के कैरियर पर गैस सिलिंडर रखे है। बातचीत में उसने बताया कि शिक्षकों ने ही उन्हें गांव के बाहर से सिलिंडर लाने के लिए कहा है। इसी सिलिंडर के आने के बाद मध्याहन भोजन बना।
विज्ञापन

गांव के ही चंद्र भवन व संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही है। यह सब जानबूझकर बच्चों से काम कराते हैं। वायरल वीडियो से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी दिखा। इस मामले में बीएसए बीके शर्मा ने प्रधानाध्यापक को दोषी मानते हुए उसकी एक वेतनवृद्धि रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले में खंड शिक्षाधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर बीएसए की ओर से जांच कराई गई। जांच टीम ने स्कूल व गांव जाकर जानकारी एकत्र की। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पटेल की मौजूदगी में गलत काम हुआ है। उन्हें दोषी मानकर उनका वेतन वृद्धि रोककर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed