फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   student,sports,prize,science,university

शिक्षा के साथ मिल रहे संस्कार

Sat, 13 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
student,sports,prize,science,university
फोटो- 8- ग्रामोदय महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं के दल के साथ उत्साहवर्धन - फोटो : CHITRAKUTT
खोही (चित्रकूट)। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अंतिम दिन शनिनवार को पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. बीके जैन ने कहा कि भारत रत्न नानाजी ने ग्राम विकास की केवल बात ही नहीं बल्कि उसे साकार कर दिखाया है। ग्रामोदय विवि से विद्यार्थी सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार और संस्कृति भी ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन

देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा का चरणबद्ध मुकाबले में तीसरे नंबर पर ग्रामोदय विवि की विज्ञान स्नातक की छात्रा कुमारी प्रिया त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त स्टाफ का भी सम्मान हुआ। साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, ललित कला की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रबंध मंडल के सदस्य और दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अभय महाजन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संगठन एवं विचार के प्रतिमूर्ति थे। कुलपति प्रो.नरेश चंद्र गौतम ने कहा कि शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में चित्रकूट की संस्थाओं की त्रिवेणी ने मिलकर अनुकरणीय कार्य करते हुए विकास की नई राह दिखाई है। इस दौरान कुलसचिव डॉ.अजय कुमार, समाजसेवी पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed