{"_id":"685c3bc5bce0a3a22902dd42","slug":"student-drowned-while-bathing-in-the-river-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-117229-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: नदी में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: नदी में नहाते समय छात्र की डूबकर मौत
विज्ञापन
सरधुवा (चित्रकूट)। बागे नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय किशोर डूब गया। अन्य दो साथी बाल-बाल बचे। नदी से निकालकर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह कक्षा चार का छात्र था। सरधुवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी हीरालाल रैदास ने बताया कि छोटा बेटा कुशल (10) मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही साहिल और प्रभाकर के साथ बाग में आम खाने की बात कहकर गया था। शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि लोहरा वीर बाबा देवस्थान के पास बागे नदी के गलबल घाट पर कुशल नहाते समय डूब गया है। किसी तरह नदी से निकलकर गांव पहुंचे साहिल व प्रभाकर ने ग्रामीणों को जानकारी दी।
इस पर परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंचे और बेटे को नदी से बाहर निकालकर सीएचसी पहाड़ी लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया कि वह गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था।
दो भाई अंशु व अंकुश और मां ज्ञानी देवी हैं। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि परिजनों ने नदी में डूबने की जानकारी दी है। उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है।