{"_id":"628e6a75c3c3fa09684e6605","slug":"student-and-youth-hanged-chitrakoot-news-knp698843888","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा और युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा और युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र में अज्ञात कारण के चलते एक छात्रा व एक युवक ने अपने घरों में फांसी लगा ली।
भरतकूप थाना अंतर्गत रसिन के मजरा ब्यूर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि बेटी आराधना (17) इंटर की छात्रा थी। मंगलवार की दोपहर नहाने के बाद छोटी बहनों को बाजार से सामान लाने के लिए भेजा। उसकी मां नहाने गई, इसी बीच कमरे में मां की साड़ी से फांसी लगा ली। बुधवार को पुलिस ने शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका चार बहन, एक भाई में छोटी थी।
दूसरी घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव की है। स्थानीय निवासी कौशल (25) पुत्र सुकरू ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि कौशल का विवाह सात साल पहले हुआ था। उसके कोई संतान नहीं थी। वह सूरत में मजदूरी करता था। 15 दिन पूर्व वह सूरत से लौटा तो बीमारी की अवस्था में उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को खाना खाने के बाद घर के बगल में ही दूसरे घर में चला गया। वहां से छोटे भाई को मोबाइल चार्ज करने के लिए घर भेजकर फांसी लगा ली। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं में खुदकुशी के कारण की जानकारी नहीं हुई है।