फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Struggle will continue until demands

मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा संघर्ष

Fri, 09 Sep 2016 11:01 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 09 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Struggle will continue until demands
धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न मांगों को लेकर आशाओं, लेखपालों व महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को आशा बहुओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा सिंह पटेल के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया।

अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में आशाओं ने 20 हजार मानेदय, नियमितीकरण, दुर्घटना बीमा व राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर बुधिया देवी, उमिला, लक्ष्मी पटेल, अर्जना गुप्ता, शकुन्तला पटेल, सुनीता मिश्रा, सरिता पटेल, सुन्ता कसहाई, विनीता मौजूद रही।
विज्ञापन



 महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन के दमनकारी हथकंडे का जवाब दिया जाएगा। कई कार्यकत्रियों की सेवा 30 वर्ष हो गई है, इसके बाद भी प्रमोशन नहीं हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उषा द्विवेदी, महामंत्री अमृता चतुर्वेदी, आशा त्रिपाठी, ज्ञानवती, ज्योति सिंह, रेखा सिंह, सनीता सावित्री देवी, राजश्री, गोमती, सुनीता मिश्रा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मांगों को लेकर लेखपालों धरना भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने कहा कई सरकारें आयी गई लेकिन उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया। राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र द्विवेदी, जिलामंत्री जगबली सिंह ने कहा कि लेखपालों के आंदोलन में संघ पूरी तरह से साथ दे रहा है।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह, छोटेलाल गुप्ता, भागवत पांडेय, अजय पांडेय मौजूद रहे। लेखपालों की हड़ताल का चकबंदी लेखपाल संघ ने भी समर्थन किया है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष बालगोविंद सिंह ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed