{"_id":"62a0eb6947039670de2d7384","slug":"strictness-after-beating-in-jail-hard-search-taken-chitrakoot-news-knp7013462148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल परिसर में मारपीट मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल परिसर में मारपीट मामले की जांच शुरू
विज्ञापन
फोटो-़-12- जिला जेल के गेट पर जांच पड़ताल करते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिला जेल में जेल वार्डरों पर हमला और कार्य बहिष्कार करने के मामले की जांच बुधवार को दिन भर चली। जेल अधीक्षक ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बयान दर्ज कराए और सख्त निर्देश दिए कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जांच पूरी होने पर दोषियों पर कार्रवाई भी होगी।
बुधवार को जिला जेल रगौली जेल वार्डर व बंदियों के बीच तनाव की स्थिति रही। जेल परिसर में सुरक्षा को लेकर इंतजाम सख्त किए गए। कर्मचारियों समेत जेल आने वाले सभी लोगों की कड़ी तलाशी ली गई। जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि जेल परिसर का निरीक्षण किया है। आरोपी बंदी सिराज कई बार इसी जेल में आ चुका है। जिन वार्डरों से मारपीट की बात कही जा रही है उनका मेडिकल कराने के लिए कहा गया है। पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
एक साल पहले हुआ था तिहरा हत्याकांड
एक साल पहले 14 मई 2021 को इसी जेल में मुख्तार अंसारी के शूटर अंशु दीक्षित ने कुख्यात अपराधी मेराज अली और मुकीम काला की विदेशी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने जेल परिसर में ही अंशु दीक्षित को भी मार गिराया था। अब मंगलवार की घटना के बाद सुरक्षा कड़ी की गई है।
विज्ञापन
यह है मामला
मंगलवार की देर शाम को पृथकवास बैरक के बंदी सिराज व कुछ अन्य बंदियों को समय से बैरक के अंदर जाने के लिए जेल वार्डरों ने कहा। इस पर बंदियों ने एतराज जताया तो विवाद हो गया। बंदी हिस्ट्रीशीटर सिराज ने कूड़ेदान से अंकित कुमार और राम प्रवेश, अंकुश निर्मल पर हमला कर दिया। वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद जेल वार्डरों ने विभागीय अधिकारियों पर बंदियों का पक्ष लेने के आरोप लगाकर कार्य बहिष्कार कर दिया था।