फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Straw shop and eight bigha crop burnt In mau

भूसे की दुकान और मऊ में आठ बीघे की फसल जली

Thu, 23 Apr 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Straw shop and eight bigha crop burnt In mau
फोटो- 3- मुख्यालय के शंकर बाजार भूसा की दुकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बुधवार रात में शहर में भूसे की दुकान और मऊ थाना अंतर्गत दुबारी गांव में आठ बीघे की कटी हुई गेहूं की फसल जल गई। जलती फसल को देखकर किसान परिवार रोता रहा।
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार के चकरेही चौराहे के पास स्थित भूसे की दुकान में बुधवार रात अचानक आग लग गई। दुकान में भूसे के अलावा गृहस्थी का सामान भी रखा था। लपटें उठती देख स्थानीय व्यापारियों ने घटना की जानकारी पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। करीब आधे घंटे बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक दुकान में रखे भूसा सहित अन्य सामग्री जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मशक्कर कर आग पर काबू पाया। दुकानदार मुन्ना यादव ने बताया कि आग से तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, मऊ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबारी में किसान प्रेम शंकर पांडेय की आठ बीघे गेहूं की कटी हुई फसल खेत में रखी थी। अचानक आग लगने से सारा गेहूं जल गया। किसानों ने पुलिस व फायर ब्र्रिग्रेड विभाग को सूचना दी। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। किसान प्रेस शंकर पांडेय के परिवार के सदस्य जलती फसल को देखकर रोते रहे। बताया कि उनकी सारी मेहनत बेकार हो गई। दो लाख से अधिक क ा नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिवरामपुर में बुधवार की रात बनवारीपुरवा के पास जंगल में किसी कारण से आग लग गई। करीब दो घंटे तक जंगल सुलगता रहा। चौकी प्रभारी अजीत सिंह व ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। आग लगने से जंगल में लगे कई पेड़ व अन्य सामग्री जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed