{"_id":"60d3790c8ebc3eb348131a20","slug":"sticks-in-the-dispute-of-partition-chitrakoot-news-knp636031949","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के विवाद में चटकी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे के विवाद में चटकी लाठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर/मानिकपुर। जिले के दो थाना क्षेत्र में बंटवारे को लेकर भाई भाई के परिजनों के बीच जमकर विवाद हुआ। लाठी डंडों से मारपीट में चार से अधिक लोग घायल हुए। दोनों मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
राजापुर थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी लवकुश ने बताया कि बंटवारे के बाद भी उसके भाई अधिक जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर बुधवार की सुबह नुन्नू, सूरज आदि गाली देते हुए उसके घर में घुस आये और लाठियों से पीटने लगे। बचाने पहुंचे छोटे भाई सिंटू व उसकी पत्नी कमलादेवी को भी आरोपियों ने पीटा। आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
उधर मानिकपुर के सकरौंहा गांव में भूमि बंटवारे को लेकर मारपीट हुई। सकरौंहा गांव निवासी राजनारायण ने बताया कि उसके ही परिवार के सत्यप्रकाश व राममूरत आदि ने मकान के एक हिस्से पर जबरन कब्जे के विरोध पर मारा पीटा। उसकी पत्नी मानवती को भी आरोपियों ने पीटा है। आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।