{"_id":"62b35f118fb95d5b6519581c","slug":"sticks-and-sticks-went-on-reprimanding-five-injured-chitrakoot-news-knp7037651196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलाहना देने पर चले लाठी-डंडे, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलाहना देने पर चले लाठी-डंडे, पांच घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकला गांव में जेवर छीनने की प्रयास का उलाहना देने पर जमकर लाठी-डंडे चले। महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चकला गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी अरुण ने बताया कि वह बुधवार को घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस बीच पड़ोसी की छत से गांव का विशोख सिंह कूदा और जंजीर और कान के जेवर छीनने का प्रयास किया। शोर मचाकर वह भागी। इस बात का उलाहना देने पर विशोख और उसके परिवार के चंदन, अनिल, निखिल व रवि आदि कुल्हाड़ी, तमंचा व लाठी लेकर आ गए और मारापीट की। इसमें रामआसरे और उनके पुत्र हरीओम, अरुण, शिवम, रामआसरे की पत्नी चंदादेवी घायल हो गए।
सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम पहुंची। तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।