{"_id":"61a3c895c5e59068eb123a2a","slug":"stf-arrested-two-including-lekhpal-s-son-chitrakoot-news-knp666606527","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल के पुत्र समेत दो को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल के पुत्र समेत दो को एसटीएफ ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। टीईटी का पेपर आउट कराने वाले आरोपियों में दो चित्रकूट के बताए गए हैं। दोनों बल्दाऊगंज निवासी हैं। इसमें एक लेखपाल का पुत्र है, जबकि दूसरे के पिता किसान हैं। जानकारी होते ही बल्दाऊ गंज स्थित आरोपी के आवास के आसपास भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस को सुरक्षा के लिए आना पड़ा।
टीईटी के लाखों परीक्षार्थियों की तैयारी एक झटके में स्थगित होने के पीछे कुछ लोगों द्वारा पेपर को आउट करना बताया गया है। पता चला कि एसटीएफ ने परीक्षा में नकल कराने वाला गिरोह के 16 लोग प्रयागराज में पकड़े गए हैं।
इसमें दो आरोपी चित्रकूट जिले के भी हैं। जानकारी के होते ही बल्दाऊगंज निवासी आरोपी अभिषेक सिंह और रोशन सिंह के घर व आसपास भीड़ जमा हो गई। परिजन भी अंजान थे। परिजनों की मानें तो दोनों दोस्त हैं और परीक्षा देने प्रयागराज जाने की बात कहकर गए थे। उनके नाम आने पर परिजन स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा के लिहाज से मौके पर चार पुलिस कांस्टेबल भी पहुंचे और भीड़ को हटाया। इसके बावजूद पूरे जिले में इसे लेकर सरगर्मी बनी रही। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि एसटीएफ की कार्रवाई का पूरा विवरण नहीं मिला है।