फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Steve won the Challenge Cup after beating Kanpur Gwalior

कानपुर ने ग्वालियर को हराकर जीता सुभाष चैलेंज कप

Thu, 12 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Thu, 12 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Steve won the Challenge Cup after beating Kanpur Gwalior
खिलाड़ियों से हाथ मिलाते कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट रियायत अली - फोटो : अमर उजाला
अंतर्राज्यीय सुभाष चैलेंज कप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला कानपुर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर जीत लिया। ग्वालियर को 34 रन से हराकर 50 हजार नगद का इनाम जीता। ग्वालियर को 25 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन



  शहर के  स्टेडियम में बुधवार को कानपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 185 रन बनाए। टीम के लिए अभय यादव ने 52 रन, विनायक सिंह व सार्दुल ने 27-27 रन, राहुल तिवारी ने 25 रन, सौरभ जायसवाल ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन


ग्वालियर के गेंदबाज परविंदर व बाला ने दो-दो विकेट लिए। जवाब मे उतरी ग्वालियर की टीम के बल्लेबाजों ने तेज बल्लेबाजी करने का प्रयास किया लेकिन पूरी टीम 25वें ओवर में 151 रन बनाकर आल आउट हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें विक्रम गिल ने 37 रन, राजवंश ने 25, विक्रांत ने 21 रन बनाए। कानपुर के गेंदबाज सौरभ जायसवाल ने तीन विकेट, विनायक सिंह व दिव्य प्रकाश ने दो-दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर रियात अली व कर्वी के समाजसेवी मोशू खान ने विजेता टीम को 50 हजार नगद और फतेहपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष स्वरूप राज सिंह ने उप विजेता टीम को 25 हजार रुपये दिए।


मैन आफ द मैच सीरीज का पुरस्कार रीवा  के सारदुल को नगद 5 हजार दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज विनायक सिंह कानपुर, बेस्ट गेंदबाज विजय भरद्वाज कर्वी रहे। इस मौके पर डा. सीताराम गुप्ता, पंकज अग्रवाल, गोलू गुप्ता, अक्षय राहुल व बाबूलाल अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed