फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   state government forgot farmers

किसानों को भूली प्रदेश सरकार

Tue, 24 Mar 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 24 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
state government forgot farmers

विज्ञापन

किसानाें के हित में आवाज उठाने को सरदार पटेल तिराहे पर भाजपाइयों का धरना मंगलवार से शुरू हो गया। इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि किसानों की लड़ाई मानवता की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को भूल गई है। किसान तबाह हो चुका है। लेखपाल नुकसान का आकलन ठीक से नहीं कर रहे। बताया कि किसानों को पंद्रह हजार रुपये प्रति बीघे की दर से फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने, सभी प्रकार की वसूलियों को स्थगित करने, बेटियों की शादी के लिए अनुदान की व्यवस्था आदि मांगों को लेकर यह धरना शुरू किया गया है।

विज्ञापन


रामप्रकाश मिश्रा ने कहा कि जिले के किसान बदहाल हो रहे हैं और प्रशासन सुनने को तैयार नहीं। गरीबों के ऊपर लाठियां चटकाई जा रही हैं। उन्हें सरकारी कार्यालयों में परेशान किया जा रहा है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि समाजवादी पेंशन की सूची से पात्रों के नाम गायब हैं। धरने में काशी प्रसाद करवरिया, रंजना उपाध्याय, राजाराम पांडे, जगदीश गुप्ता, शिवप्रसाद जायसवाल, श्रवण पटेल, पंकज अग्रवाल, शिवाकांत पांडे, रवि प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed